बोकारो, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चल रहे 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को मध्य विद्यालय टांडबालीडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी अनु, आरजू बानो, शांति कुमारी, फरहत परवीन, शमा परवीन, यूसुफ अंसारी, शिव चरण सोरेन समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीएलवी नीलू कुमारी प्रियदर्शी ने प्राकृतिक आपदाओं एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी दी, जबकि पूर्णिमा कुमारी ने डायन प्रथा और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Pakur N...