सराईकेला, मार्च 9 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड के केंदमुंडी पंचायत अंतर्गत टांगरजोड़ा गांव में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एडेंट सामाजिक कल्याण संगठन तथा एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के संयुक्त सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की 50 से अधिक महिलाओं के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं की समानता, महिला शक्ति, समाज और परिवार में महिलाओं की भूमिका तथा उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। र्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.