जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। टाटानगर बादामपहाड़ रेल मार्ग में टांगरजोडा स्टेशन की मांग फिर से उठने लगी। पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। पूर्व विधायक ने बताया कि रेलवे टांगरजोडा सर्वे भी कर चुका है लेकिन स्टेशन को शुरू करने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने बहलदा आंवलाजूडी रेलवे जंक्शन व बहलदारोड रेलवे स्टेशन की बीच निर्मित तीन रेलवे अंडरपास को भी शुरू करने का मुद्दा उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...