गोंडा, जून 26 -- परसपुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा में पसका बाजार निवासी एक बुजुर्ग ने शुक्रवार सुबह सरयू नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शुक्रवार की सुबह पसका बाजार निवासी बनवारी गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मामा राजेंद्र गुप्ता (62) पुत्र बच्चूलाल की गुरुवार रात तबीयत कुछ खराब थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह टहलने के लिए पसका घाट की ओर गए थे, जहां उन्होंने सरयू नदी में छलांग लगा दी। सुबह नदी के पास स्नान करने वालों ने जब देखा तब सबको जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- गोमती नदी में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम सूचना मिलते ही चौकी पसका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों व गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। साथ ही जल पुलिस और एस...