गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सेवानगर निवासी अंकुश सिंघल ने नंदग्राम थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार सिंघल रोजाना सुबह टहलने के लिए जाते थे। 20 मई की सुबह भी वह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। करीब साढ़े पांच बजे वह मेरठ रोड स्थित पटेल नगर कट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने उनके पिता को सड़क किनारे पहुंचाया और घटना की जानकारी परिवार को दी। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।...