टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
हरदोई, जून 18 -- हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह टहलने निकली एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झामू झाला मजरा नेवादा निवासी राधा पत्नी स्व रजनीश गुरुवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थीं। ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची टड़ियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.