देवरिया, अप्रैल 5 -- गौरीबाजार,(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बैतालपुर में रविवार की सूबह टहलने निकली एक महिला की डेयरी वाहन से कुचल कर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महिला के शव के पास पड़े मोबाइल से उसकी पहचान हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बैतालपुर कस्बा के साहू टोला निवासी विमला देवी (50) पत्नी बालकिशुन यादव रोज की तरह रविवार की सुबह टहलने निकली थी। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर डिपो के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के समीप गोरखपुर के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डेयरी वाहन रौंदते हुए निकल गया। कुछ देर तक महिला का शव सड़क पर पड़ा रहा। शव के पास से मिले मोबाइल से आसपास के लोगों ने उसके परिवार को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.