गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में सुबह टहलने निकली महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन लूट ली । चिरंजीव विहार सेक्टर-दस में रहने वाली भारती उपाध्याय आठ अप्रैल की सुबह टहलने के लिए निकली थी। वह सेक्टर-सात स्थित गुलमोहर टावर के पास पहुंची तो बाइक सवार बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...