संतकबीरनगर, मई 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बालूशासन गांव के समीप बखिरा-खलीलाबाद मार्ग पर रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बालूशासन गांव निवासी 67 वर्षीय तीजा देवी पत्नी बुद्ध साहनी रोज की तरह रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से टहलने निकली थीं। वह सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर...