फरीदाबाद, फरवरी 23 -- पलवल। पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव टहरकी में डोर टू डोर अभियान चलाया। टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। लोगों को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नशे से संबंधित सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ग्रामीणों ने नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.