हरिद्वार, फरवरी 9 -- श्यामपुर खारा रेंज के खारा सेक्टर-2 बीट क्षेत्र में मखना हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाथी पहले आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में बाघ के हमले का शिकार बना। मेडिकल और पोस्टमार्टम के बाद शव को मौके पर दफना दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी ने बताया कि सोमवार सुबह खारा यूनिट के वनकर्मी नियमित गश्त पर थे। तभी जंगल के भीतर कुछ दूरी पर हाथी लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी और उप प्रभागीय वनाधिकारी पूनम कैंथोला मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि मृत हाथी मखना था, यानी ऐसा नर हाथी जिसके दांत नहीं होते। संभावना है कि टस्कर हाथी से संघर्ष में वह बुरी तरह घायल हुआ और बाघ ने भी उस पर हमला किया। हाथी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.