नई दिल्ली, अगस्त 1 -- गौरव चौधरी, गुरुग्राम गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर सोशल मीडिया रील्स शूट करने के लिए काली थार से खतरनाक स्टंट करने की घटना सामने आई है। स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक तेज स्पीड में थार चलाते हुए दरवाजा खोलकर बाहर लटकता नजर आ रहा है। गाड़ी में कई चमकीली लाइटें भी लगी हैं। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी का नंबर ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।स्टेयरिंग छोड़ कर दरवाजे से लटका शनिवार सुबह से ही उक्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शाम के वक्त थार गाड़ी एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर काफी तेज रफ्तार में दौड़ रही है। गाड़ी चला रहे शख्स ने आगे का दरवाजा खोल रखा है। जींस-काली टी-...