कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव का उमेश कुमार पासी मंगलवार रात दावत में शामिल होने बुलेट से बिरौली गया था। रात को लौटते वक्त रसूलपुर गेरसा तालाब के पास पीछे से आई टवेरा ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक के पिता शिव प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी चालक को टवेरा समेत पकड़ लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...