आगरा, जुलाई 15 -- यूपी के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर के फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई देने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई श्रद्धालुओं ने इसे बाबा बर्फानी मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हालांकि चौकाने वाली बात यह है कि पूजा-पाठ के लिए फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोले जाने के बावजूद बर्फ की यह आकृति नहीं पिघल रही, जिससे इसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा का है। यहां रहने वाली लता कुशवाहा ने बताया कि उनकी छोटी बहन बर्फ लेने के लिए उनके घर पर आई थी। रविवार रात करीब 11 बजे तब फ्रिज खोल कर देखा तो फ्रिज में शिवलिंग जैसी...