उन्नाव, अप्रैल 2 -- सफीपुर। कस्बा के मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक टल्ली ट्रक चालक ने जमकर उत्पात मचाया। चालक ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा तफरी मच गई। बाद में चालक ट्रक को सड़क के बीच खड़ा कर स्टीयरिंग पर ही लुढ़क गया, जिससे लंबा जाम लग गया। गुरुवार दोपहर बांगरमऊ की ओर से उन्नाव जा रहे एक कंटेनर चालक ने अहमद गेस्ट हाउस के पास सबसे पहले सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मारी। इसके बाद उसने एक बाइक को टक्कर मारी और आगे बढ़ते हुए गुलाब बिल्डिंग के पास टैम्पो और कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर लहराते हुए ट्रक को देख राहगीरों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ दूर जाकर चालक ने पोस्ट ऑफिस के पास ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया और स्टीयरिंग पर बेहोश होकर गिर पड़ा।ट्रक के सड़क पर खड़े होने से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.