टर्मिनल के सामने अवैध पार्किंग पर जताई चिंता
रांची, जुलाई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सोमवार को विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद यसह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने की। बैठक का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और हवाई अड्डे से जुड़ी समस्याओं का निदान करना था। बैठक में एयरपोर्ट अधिकारियों ने संजय सेठ को बताया कि मुख्य सड़क पर बढ़ते अवैध वाहनों की पार्किंग के कारण विमान यात्रियों के आवागमन में परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, बैठक में एयरपोर्ट के पास होटल व विश्रामगृहों की उपलब्धता, रांची से हवाई संपर्क के विस्तार और सीएसआर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.