टर्बुलेंस में फंसा एयर इंडिया का विमान, 15 लोग घायल
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर मंगलवार को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान अचानक भीषण एयर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। इस दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे आ गया। घटना में 11 यात्रियों और चार केबिन क्रू सदस्य समेत 15 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुकेट से 8 बजे इस विमान के उड़ान भरने के लगभग डेढ़ घंटे बाद यह एयर टर्बुलेंस में फंस गया। इससे यात्रियों के सिर विमान से टकराने, केबिन से सामान उनके ऊपर गिरने, चोट लगने सहित कई मामले आए। यात्रियों के अनुसार, विमान के अंदर लोगों में भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इनमें केबिन क्रू सदस्य को गंभीर चोटें आई हैं। टर्बुलेंस में फंसने की सूचना के बाद से ही आईजीआई पर अलर्ट हो गया। विमान सुबह 11.30 बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.