सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में सड़क के किनारे टमाटर लादकर खड़ी पिकअप में ट्रैवलर बस टकराने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। ट्रैवलर बस उड़ीसा से प्रयागराज जा रही थी।उड़ीस से एक ट्रैवलर बस प्रयागराज जा रही थी। बस जैसे ही मंगलवार की सुबह चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंची, अनियंत्रित होकर टमाटर लादकर पहले से खड़ी पिकअप में टकरा गई। इससे पिकअप में सवार 35 वर्षीय प्रियंवदा मिश्रा पत्नी सुधीर मिश्रा निवासी रेनगाडीह थाना मनमंुडा जिला बोथ उड़ीसा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा पांच लोगों को मामूली चोट आई। यह भी पढ़ें- टमाटर लदे पिकप से टकराई ट्रवेलर बस, छह घायल घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास...