बागपत, जुलाई 14 -- बागपत। जिले में एक बार फिर सब्जी आम आदमी का बजट बिगाड़ रही है। प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के दाम फिर आसमान छूने लगे हैं। बाजारों में टमाटर 80 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, मटर, प्याज और शिमला मिर्च, हरी मिर्च, तुरई, लौकी, भिंडी, अरबी जैसी सब्जियों के दाम भी नई ऊंचाइयों पर हैं। बताया जा रहा है कि कई राज्यों में अधिक बारिश होने की वजह से फसल खराब होने के कारण अचानक सब्जियों के दाम बढ़े हैं। स्थानीय क्षेत्रों में टमाटर की फसल खत्म हो गई है। टमाटर बाहर से आ रहा है। इसी कारण टमाटर के रेट में उछाल आया है। सब्जियों की कीमतों में आए इस उछाल ने गृहिणियों को निराश कर दिया है। बढ़ती महंगाई के चलते रसोई का बजट बिगड़ गया है। जिले में एक बार फिर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं इस समय बाजारों में टमाटर 80 रुपये से 100 रुपये किलो बिक रहा है।...