बुलंदशहर, दिसम्बर 21 -- जहांगीराबाद मंडी से गांव लच्छोई निवासी यश पुत्र अशोक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपने चाचा के साथ टमाटर बेचकर लौट रहे थे। इस दौरान एक होटल के समीप आसिफ पुत्र आरिफ, जीशान पुत्र आरिफ, रिजवान उर्फ मोहम्मद पुत्र लालबाबू निवासी सांखनी और एक अज्ञात ने पीड़ित के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिसमें उसके आंख में भारी चोट आई है। मारपीट में युवक घायल हो गया। गाली गलौज करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...