बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- सजेती थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में मंगलवार सुबह कोहरे के बीच टमाटर तोड़ने गई युवती लापता हो गई। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। गांव के विवेक सचान ने बताया कि उनके पारिवारिक भाई नरेश अपनी पत्नी ललिता व बेटी आकांक्षा के साथ मंगलवार को खेत में टमाटर तोड़ रहे थे। वहीं, खेत से करीब 120 मीटर दूर टमाटर का ढेर लगाया गया था। पास ही आकांक्षा के दस्ताने और मोजे रखे हुए थे। आकांक्षा वही लेने गए और फिर लापता हो गई। बताया कि मौके पर उसकी जैकेट मिट्टी से सनी हुई मिली है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने जंगली जानवर द्वारा ले जाने की भी आशंका जाहिर की है। सजेती थाना प्रभारी के मुताबिक जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...