फरीदाबाद, मार्च 11 -- नूंह। जिला नूंह में बागवानी विभाग के मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से किसान आधुनिक खेती की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। नई तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ बागवानी फसलों की उत्पादकता में भी सुधार देखा जा रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार जिले में बागवानी क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है, ताकि किसानों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकें। जिला प्रशासन किसानों को बागवानी अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अब्दुल रजाक ने बताया कि विभागीय टीम ने नूंह, फिरोजपुर झिरका, नगीना और इंड़री ब्लॉकों का दौरा कर किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। टीम में उद्यान विकास अधिकारी, सुपरवाइजर और बागवानी सलाहकार शामिल थे। उन्होंने किसानों को बागवानी फसलों पर ...