हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी। ज्योलीकोट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को टमाटर की संरक्षित खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को संरक्षित खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। केंद्र प्रभारी डॉ. संजय चौधरी और वरिष्ठ सब्जी वैज्ञानिक डॉ. दीपाली तिवारी पांडे ने पिंचिंग, पौधों की कटाई-छंटाई और स्टेकिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को इन तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे इन्हें अपने खेतों में आसानी से लागू कर सकें। इस दौरान कृषकों को टमाटर और अन्य सब्जियों में मल्चिंग विधि के प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- टमाटर की संरक्षित खेती पर दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण भद्यूठी, गाजा...