फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- कायमगंज। नगर में टप्पेबाज गिरोह की महिलाओ ने ई-रिक्शा में बाजार आई दो बहनों के साथ टप्पेबाजी कर ली। पीड़िता की सोने की चेन और झोले को काट कर पर्स निकाल कर आठ हजार रुपये पार कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन आरोपित महिलाओं का सुराग नहीं लगा। क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी कशिश गौतम अपनी बहन असुम के साथ मंगलवार को बच्चों के कपड़े खरीदने कायमगंज बाजार आई थी। खरीदारी के बाद दोनों मछली मंडी के पास से घर जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठीं। तभी वहां चार महिलाएं आईं और कंपिल जाने की बात कहकर उसी रिक्शा में बैठ गईं। शक होने पर कशिश और असुम रिक्शा से उतर गईं और दूसरे रिक्शा में बैठ गईं, लेकिन वे चारों फिर से उन्हीं के साथ आकर बैठ गईं। यह सिलसिला तीसरे रिक्शा तक चला। पीड़िता के मुताबिक, जब उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.