सीतापुर, मार्च 26 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली स्थित पांच पीर दरगाह पर मुंडन संस्कार के दौरान टप्पेबाज ने एक महिला का मंगलसूत्र पार कर दिया। तहरीर पर सिधौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महमूदाबाद के मोहम्मादीपुर निवासी विमल कुमार की पत्नी रोली के मुताबिक वह कटसरैया स्थित मामा के घर गई थी। वहां से वह गुरुवार को वह बाड़ी स्थित पीर दरगाह पर मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी। इस बीच एक टप्पेबाज ने उसके गले से मंगलसूत्र पार कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...