उन्नाव, मई 20 -- सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खादिमअलीखेड़ा गांव के गल्ला व्यापारी से गेहूं का सौदा करने के नाम पर टप्पेबाज दस हजार रुपये पार कर ले गया। बताए गए पते पर जब व्यापारी पहुंचा तो उस नाम का कोई युवक न होने की जानकारी हुई। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। रुपये देते समय संयोग से टप्पेबाज की फोटो मोबाइल में कैद हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।सफीपुर ग्रामीण मजरा खादिमअलीखेड़ा गांव के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र राजाराम पीखी रोड पर गल्ला खरीद का काम करता है। रोज की तरह मंगलवार को भी वह अपनी दुकान पर था। तभी उसकी दुकान पर एक युवक जिसने अपना नाम विपिन शर्मा उर्फ विकास पंडित बताते हुए कस्बे के उम्मीदराय बाजार मोहल्ला के चौमुखी देवी मंदिर समीप उसके घर से गेहूं की तौल कराने की बात कही। गल्ला व्यापारी ने कुछ...