गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। टप्पेबाजों ने सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में रहने वाली 63 वर्षीय महिला से को बातों में उलझाकर सोने के जेवर ठग लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। विजयनगर पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में रहने वाली 63 वर्षीय आराधना शर्मा ने बताया कि बीते छह दिसंबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह गौर मार्केट गई थीं। फल खरीदकर सोसाइटी की ओर लौटते समय दुकान नंबर-58 के पास पहुंची तो एक युवक उनके पास आया और आनंद विहार पैदल जाने रास्ता पूछने लगा। पीड़िता के अनुसार उन्होंने पैदल जाने का रास्ता न पता होने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद युवक उन्हें बातों में उलझाता रहा। आराधना शर्मा के मुताबिक जैसे ही वह आगे बढ़ीं तो सामने से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.