नोएडा, सितम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण ने अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अधिसूचित क्षेत्र की करीब 30 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। यीडा के ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के टप्पल में यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में काफी समय से अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। यहां पर कॉलोनाइजरों ने अवैध रूप से प्लॉटिंग शुरू कर दी। कुछ कॉलोनी तक बसाने की फिराक में थे। इन्हें पूर्व में कई बार अलीगढ़ प्रशासन व यीडा की ओर से नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण बंद नहीं किया। ऐसे में यीडा की टीम टप्पल पहुंची और करीब 30 हेक्टेयर अधिसूचित क्षेत्र पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। बताया गया कि कुछ लोगों ने यहां पर मकान तक बनाने शुरू कर दिए थे। उक्...