अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में निवेशकों को नक्शे में गलत प्लाट दिखाकर सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन और भूमाफियाओं की 35.28 करोड़ रुपये की संपत्ति को बुधवार को पुलिस ने कुर्क कर दिया। तीनों ने रीयल एस्टेट कंपनी बनाकर प्लॉट बेचकर लोगों को शिकार बनाया। अब कुर्क संपत्ति को नीलाम कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। करीब पांच माह में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लंबे समय से यमुना एक्सप्रेस वे-औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले शातिर व अभ्यस्त भू- माफिया सक्रिय थे। ये लोग अलग-अलग कंपनियां बनाकर लोगों को ठगते थे। बाकायदा शनिवार व रविवार को शिविर लगाया...