देहरादून, जनवरी 1 -- टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आंग्ल नववर्ष के पावन अवसर पर 19 वां सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य की सुख शान्ति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ पंडित कमल जोशी और मंडली ने मंत्रोच्चार किया। भजन कीर्तन के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। टपकेश्वर महादेव के महंत कृष्ण गिरी महाराज, पुजारी भरत गिरी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी, तनुज जोशी, वैभव जोशी, पवन साह, अमित शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.