देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून। कोतवाली कैंट क्षेत्र के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से एक युवक की स्कूटी चोरी हो गई। पीड़ित अतुल शर्मा निवासी कौलागढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी को उन्होंने अपनी स्कूटी श्मशान घाट के पास खड़ी की थी। रात को जब वह वापस लौटे तो स्कूटी वहां से गायब थी। पीड़ित ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक महिला स्कूटी ले जाती हुई दिखाई दी। इस संबंध में अतुल शर्मा ने कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.