गया, अप्रैल 27 -- गया जिले के गया-कोडरमा रेलखंड में स्थित टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण में लगातार हो रही देरी अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री और गया सांसद जीतन राम मांझी ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अपने पत्र में मंत्री ने बताया कि टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर अंडरपास निर्माण का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। रेलवे संघर्ष समिति, टनकुप्पा के अध्यक्ष नंदलाल मांझी द्वारा दिए गए आवेदन का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि अंडरपास नहीं बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भ...