टनकुप्पा में समाजसेवा के प्रति समर्पित वार्ड सदस्य हरि रविदास का निधन
गया, मई 17 -- टनकुप्पा प्रखंड की आरोपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य हरि रविदास का शनिवार को निधन हो गया। वे करीब 50 वर्ष के थे। रविवार को गांव स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उन्हें मिलनसार और जनहित के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि बताया। उनके निधन से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है। मुखिया कन्हैया पासवान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कई पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.