गया, मार्च 19 -- टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बंधुआ गुमटी के समीप हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि बीएनएस के तहत दर्ज इस कांड के उद्भेदन में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान की अहम भूमिका रही। इसी आधार पर इस में संलिप्त तीनों अभियुक्त उज्ज्वल कुमार (23) किरानीघाट गया, दिलशाद कुमार (23) जामा मस्जिद गया एवं राजू प्रसाद (51) स्टेशन माल गोदाम, सभी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। अन्य ल...