टनकुप्पा में एक्सयूवी कार से दो सौ लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार
गया, मई 25 -- टनकुप्पा थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक कार से दो सौ लीटर महुआ शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस वाहन को देख तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही थी। थाना क्षेत्र के भदान मोड़ व ठनठनियां मोड़ के बीच गया-रजौली एसएच-70 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान कार छोड़कर तस्कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें से प्लास्टिक के गैलनों में दो सौ लीटर महुआ शराब बरामद हुई। शराब और कार जब्त कर ली गई है। वाहन के आधार पर शराब तस्करों की पहचान करने और उनके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।(फतेहपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.