गया, जून 19 -- टनकुप्पा प्रखंड की आरोपुर पंचायत के आरोपुर गांव स्थित टंडवा टोला में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय सत्य चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी से निकली कलश यात्रा यज्ञ मंडप से आरोपुर, बरतारा बाजार और काजीबिगहा होते हुए वंशी नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल लौटे और विधिवत कलश स्थापना की गई। महायज्ञ के मुख्य यजमानों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान का शुभारंभ कराया। अयोध्या के वेदाचार्य विजय दास एवं वाराणसी के आचार्य मनीष तिवारी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। सात दिनों तक हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- टनकुप्पा के आरोपुर में कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ सत्य चंडी महायज्ञ आय...