टनकुप्पा : बिना परवाना 27 डिसमिल जमीन के मोटेशन का मामला पहुंचा जनता दरबार
गया, मई 11 -- टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के चोवार पंचायत अंतर्गत मनमाधो गांव में बिना वैध परवाना 27 डिसमिल जमीन का मोटेशन किए जाने का मामला जनता दरबार तक पहुंच गया। मनमाधो गांव निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर मुद्रिका यादव के नाम पर संबंधित जमीन का मोटेशन कर दिया गया है। परिवादी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत संबंधित भूमि अभिलेखों की जानकारी मांगी थी। प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2004 और 2005 के परवाना अभिलेखों में उक्त जमीन का कोई उल्लेख नहीं मिला। इसके बावजूद जमीन का मोटेशन कर दिए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए मामला जनता दरबार में उठाया। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन बिक्री की कोशिश पर ग्रामीणों में आक्रोश जनता दरबार में कुल दो मामले पहुंचे, जिनमें दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.