गया, मार्च 23 -- टनकुप्पा प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में इस बार जलस्रोतों के सूख जाने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई जगहों पर नदी, तालाब और पोखरों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पारंपरिक छठ घाटों पर पानी की कमी हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में मोटर पंप के जरिए वैकल्पिक जल व्यवस्था की जा रही है, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की बाधा न हो। वहीं टनकुप्पा प्रखंड के उतलीबारा स्थित बंशी नदी तट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सहयोग से घाटों की साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...