गया, जून 11 -- टनकुप्पा प्रखंड के अतलीबारा पंचायत स्थित बहुद्रा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती, प्राकृतिक कृषि और सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। चौपाल में कृषि समन्वयक शत्रुघ्न सिन्हा और उदय भानु सिंह ने किसानों को कम खाद एवं सही खाद के उपयोग, मृदा जांच के महत्व, किसान आईडी कार्ड तथा प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। साथ ही सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कृषि यह भी पढ़ें- आधुनिक तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान विश...