चम्पावत, अप्रैल 1 -- टनकपुर पुलिस ने एक युवक को 4.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान रवि सक्सेना (29) निवासी वार्ड नंबर चार, मछली गली के पास से स्मैके बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...