चम्पावत, मार्च 22 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर भ्रमण के दौरान आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा जनपद में सेपक टकरा, बास्केटबॉल एवं हॉकी के प्रशिक्षण कैंप प्रारंभ किए जाने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए खेल गतिविधियों के विस्तार एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। डीएम मनीष कुमार के निर्देशानुसार खेल विभाग की ओर से आगामी सत्र 2026-27 में टनकपुर क्षेत्र में सेपक टकरा, बास्केटबॉल एवं हॉकी के नवीन प्रशिक्षण कैंप प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से इन ...