चम्पावत, दिसम्बर 19 -- बनबसा। रविवार को टनकपुर गांधी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। जिसमें वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भवानी चंद ने बताया कि शिविर में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। कैप्टन भानी चंद ने पूर्व सैनिकों से शिविर में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...