चम्पावत, सितम्बर 6 -- टनकपुर में महिलाओं ने हिमालय बचाने की शपथ ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि पर्यावरण बचाने को पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर हिमालय को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान समाचार पत्र हिमालय बचाओ अभियान संचालित कर रहा है। इसके लिए उन्होंने समाचार पत्र की इस मुहिम की सराहना की। यहां पार्वती खर्कवाल, हंसा जोशी, कल्पना चंद , हेमा वर्मा, कुसुम जोशी, मुन्नी गड़कोटी, अनीता नैथानी, ज्योत्सना खर्कवाल, हेमा जोशी, पुष्पा मुरारी, मीनाक्षी गड़कोटी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...