चम्पावत, मार्च 21 -- टनकपुर। टनकपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर उल्लास से मनाया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुरानी जामा मस्जिद, नई जामा मस्जिद, मनिहारगोठ और बनबसा में इबादत की। पुरानी जामा मस्जिद में मोहम्मद एजाज, नयी मस्जिद में अब्दुल करीम, पुरानी मस्जिद मनिहार गोठ में इमाम मजीदुर्रहमान, बनबसा में तोहिर व जाकिर हुसैन ने नमाज़ अता कराई। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। बाद में एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इधर पालिका ने मस्जिद के समीप पानी का स्टॉल लगाया। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, आनंद मेहरा, हेमा वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय, सभासद दिनेश कुमार आदि ने ईद की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...