चम्पावत, मई 23 -- सतीश जोशी, चम्पावत। टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में 220/33 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना के लिएRs.तीन करोड़ की धनराशि जारी की गई है। यहां 150.40 करोड़ से स्टेशन का निर्माण किया जाना है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम घोषणा में शामिल योजना से टनकपुर एवं बनबसा में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पिटकुल ने वन भूमि हस्तांतरण के लिए वन विभाग कोRs.6.02 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- सीमांत तामली के भूमियादेव मंदिर में होगा चहारदीवारी का निर्माण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...