चम्पावत, मई 4 -- सतीश जोशी चम्पावत, संवाददाता। जिले के मैदानी क्षेत्र में जल भराव की समस्या का जल्द स्थाई समाधान होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के अनुपालन में कुमाऊं मंडल के सात शहरों का मास्टर ड्रैनेज प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें टनकपुर और बनबसा नगर भी शामिल किया है।डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में गठित समिति ने टनकपुर में 31.32 किमी और बनबसा नगर में 25.606 किमी लंबाई में ड्रैनेज प्लान के लिए तैयार डीपीआर शासन की संस्तुति के लिए भेजी गई है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता राजीव श्रीवास्तव के अनुसार टनकपुर में ड्रैनेज की कुल लंबाई 31.32 किमी तथा प्रस्तावित लागत 101.57 करोड़ रुपये है। जबकि बनबसा में ड्रैनेज की कुल लंबाई 25.606 किमी तथा प्रस्तावित लागत 66.57 करोड़ रुपये है। ड्रैनेज प्लान के ल...