पीलीभीत, जुलाई 6 -- पीलीभीत। सोमवार का दिन जिले के लिए खास हो गया है। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद ने टनकपुर नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का वर्चुअल जुड़ कर हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ कर दिया। साथ ही टनकपुर पीलीभीत को शाहजहांपुर तक विस्तार दिलाते हुए हरी झंडी दिखाई। छह जुलाई को पीलीभीत जंक्शन से टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिले को सौगात दे दी गई है। पीलीभीत जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह तथा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा...