चम्पावत, फरवरी 25 -- टनकपुर। टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस के रवानगी के समय में बदलाव किया गया है। टनकपुर से पूर्वान्ह 11:25 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन अब 11:20 बजे रवाना होगी। टनकपुर रेलवे स्टेशन प्रभारी केडी कापड़ी ने बताया कि ट्रेन के समय में पांच मिनट का बदलाव किया गया है। बताया कि ट्रेन टनकपुर मझौला होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। मझौला में ट्रेन का नया स्टॉपेज बनाया गया है। बताया कि दिल्ली से आने वाली ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...