टनकपुर-जौलजीबी सड़क साढ़े तीन घंटे बंद रही
चम्पावत, जुलाई 20 -- योगेश, चम्पावत। टनकपुर-जौलजीबी सड़क साढ़े तीन घंटे बंद रही। सीम और चूका के बीच पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इधर ककराली गेट-पूर्णागिरि सड़क में भी एक घंटा आवाजाही बाधित रही। सड़क बंद होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। चम्पावत में बारिश की वजह से सड़कें बंद हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे टनकपुर-जौलजीबी सड़क में सीम और चूका के बीच पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे यहां वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- कैलास यात्रा पर ब्रेक, 103 सड़कें टूटी; स्कूल बंद... भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.