टनकपुर अस्पताल को चार नये डॉक्टर मिले
चम्पावत, जून 28 -- चम्पावत। टनकपुर अस्पताल को चार नये डॉक्टर मिलेंगे। इस संबंध में अस्थि, सर्जन, बाल रोग और ईएनटी विशेषज्ञ का स्थानांतरण टनकपुर अस्पताल में किया गया है। ईएनटी डॉक्टर ने कार्य भार ग्रहण कर लिया है। टनकपुर उप जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में सुधार होने की उम्मीद जगी है। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि टनकपुर अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रिंस माहेश्वरी, जनरल सर्जन गजेंद्र कुमार सोनी, ईएनटी सुकृति त्रिपाठी और बाल रोग विशेषज्ञ वसुधा मिश्रा का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से ईएनटी डॉक्टर सुकृति त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। टनकपुर उप जिला अस्पताल में 22 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में 13 डॉक्टरों की ही तैनाती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से गर्भवती महिलाओं के प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.